- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
आम भारत का एक प्रसिद्ध फल है। यह गरमी की ऋतु में पकता है। आम का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। आम का स्वाद कभी हमें मीठा लगता है तो कभी खट्टा। यह विश्व के स्वादिष्ट फलों में से एक है।
आम की कई जातियाँ हैं जैसे हापुस, दशहरी, लँगड़ा, राजापुरी, केसर, सपेता आदि। रत्नागिरी और देवगढ़ के हापुस आम का स्वाद बहुत बढ़िया होता है।
आज के समय में आम की बर्फी बनाई जाती है, आम की आइसक्रीम बनाई जाती है और भी आम से कई प्रकार के खाने के व्यंजन बनाए जाते हैं। आम को सुखाकर इसका चूर्ण भी बनाया जाता है। आम स्वादिष्ट होने के साथ साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होता है। यदि किसी को लू लग जाती है तो कच्चे आम का पानी पीने से उसे बहुत ही राहत मिलती है और कम समय में लू की समस्या भी चली जाती है।
हर व्यक्ति आम का दीवाना होता है। आम खाना सभी को पसंद होता है इसलिए बड़ी-बड़ी कम्पनियां आम के रस को बोतलों में बंद करके बाजारों में बेचती है। जिससे आपको आम का रस भी मिल जाता है और उस कम्पनी की इनकम भी हो जाती है। इसका खास फायदा यह है कि ये बोतलें हमें किसी भी मौसम में मिल जाती है। इसके लिए गर्मियों का इंतजार नहीं करना पड़ता।
कच्चा आम हरा और खट्टा होता है। कच्चे आम के अमचुर, मुरब्बा और अचार बनते हैं। पके आम का रंग पीला होता है। पका आम खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। लोग आम का रस बहुत पसंद करते हैं। आम शुरू में जब पूरा पक्का हुआ नहीं होता तो ये खट्टा लगता है। लेकिन जब पूरा पक्क जाता है तो ये बहुत ही मीठा हो जाता है। आम फलों का राजा कहलाता है और यह हमारा राष्ट्रिय फल भी है।

Comments
Post a Comment